भीषण गर्मी कम न कर सकी भाजपाईयों का जोश, नये अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

कानपुर। भाजपा बुन्देलखण्ड के नये अध्यक्ष के स्वागत में जुटे भाजपाईयों का जोश भीषण गर्मी कम न कर सकी। भाजपाईयों ने पूरे जोश के साथ नये जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। भाजपाईयों के जोशिले स्वागत से बुन्देलखण्ड अध्यक्ष गद गद दिखे। उनका भाव सार्वजनिक रूप से देखा जा रहा था।

तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा बुन्देलखण्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष राम किशोर साहू को सोमवार को पदभार ग्रहण करने के लिए कानपुर आना था। उनके स्वागत के लिए सुबह 11 बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता जाजमऊ पुल पर पहुंचने लगे थे। भीषण गर्मी के कारण जाजमऊ पुल के आसपास भाजपाई जमा रहे। लेकिन जैसे ही बुन्देलखण्ड अध्यक्ष की गाड़ी के आने की जानकारी मिली भीषण गर्मी में नारे लगाते हुए भाजपाई सड़क पर आ गये और अपने अपने नेताअो के नाम को साथ जोड़कर बुन्देलखण्ड अध्यक्ष राम किशोर साहू के जिन्दाबाद के नारे लगाने लगे। जाजमऊ पुल पर सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, विधायक नीलिमा कटियार आदि ने पटका पहनाकर नये अध्यक्ष का स्वागत किया। हरजेन्दर नगर चौराहे पर महराजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश महाना के पुत्र युवा नेता करन महाना द्वारा बुन्देलखण्ड अध्यक्ष के कार्यक्रम का स्वागत रखा गया था। जहां भारी भीड़ ने बुन्देलखण्ड अध्यक्ष का स्वागत किया। यहां विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ बुन्देलखण्ड अध्यक्ष का नाम लेकर स्वागत के नारे लगाये गये।

भाजपा उत्तरी जिले की तरफ से रामादेवी चौराहे पर बुन्देलखण्ड अध्यक्ष का स्वागत किया गया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित के साथ ही युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे शिवांग मिश्रा व उनकी टीम ने बुन्देलखण्ड अध्यक्ष का स्वागत किया। इस शिविर में कार्यकर्ताअों के लिए पीने के पानी का भी इंतजाम किया गया था। श्याम नगर चौराहे पर भाजपा दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की मौजूदगी में महामंत्री जसविन्दर सिंह, भाजयुमो के पूर्व महामंत्री अर्पित सिंह राठौर के समर्थको ने बुन्देलखण्ड अध्यक्ष को फूल मालाअो से लाद दिया। इसके अलावा बुन्देलखण्ड कार्यालय के मार्ग पर कई जगह कार्यकर्ताअो द्वारा जोश के साथ नये अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। भीषण गर्मी में भाजपाईयों के जोश को देखकर बुन्देलखण्ड के नये अध्यक्ष काफी खुश नजर आये। बताते चले कि बुन्देलखण्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष राम किशोर साहू पूर्व की बुन्देलखण्ड ईकाई में महामंत्री रह चुके है।

————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *