रक्षा बंधन शुक्रवार को यह रहेगा शुभ मुहूर्त

पं. पवन तिवारी, संस्थापक अध्यक्ष ज्योतिष सेवा संस्थान

कानपुर। इस वर्ष श्रावण पूर्णिमा 28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी । श्रावणी उपाकर्म भी इसी दिन किया जाएगा । पूर्णिमा तिथि का आरंभ 27 अगस्त 2026 दिन गुरुवार को दिन में 8:31 बजे से आरंभ होगी। जो 28 अगस्त दिन शुक्रवार को दिन में 9:18 बजे तक व्याप्त रहेगी।

रक्षा बंधन पर कुंभ राशि में राहु के साथ रहेगा चंद्रमा

इस दिन अतिगंड योग एवं सौम्य नामक औदायिक योग व्याप्त रहेगा। इस दिन सूर्य सिंह राशि में केतु के साथ । चंद्रमा कुंभ राशि में राहु के साथ । मंगल बुध की राशि मिथुन में। बुध सूर्य की राशि सिंह में बुधादित्य योग के साथ। देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में। शुक्र अपनी नीच राशि कन्या में विद्यमान रहेंगे। इस प्रकार ग्रहों की बहुत अच्छी स्थिति है। इससे बहुत ही शुभ योग बन रहा है। भाई-बहन के लिए के लिए यह पर्व बहुत शुभ रहने वाला है।

28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन राहुकाल में राखी बांधने से बचना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर प्रारंभ होगा और दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा।

राखी बांधते समय लगाएं तीन गांठ

राखी बांधते समय तीन गांठें लगानी चाहिए। जिसमें पहली गांठ भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए बांधी जाती है। दूसरी भाई-बहन के रिश्ते में अटूट प्रेम और भरोसे की भावना को दर्शाती है। तीसरी भाई को उसके कर्तव्यों की याद दिलाती है कि वह हमेशा धर्म, सत्य और मर्यादा के मार्ग पर चलें और अपनी बहन की हर परिस्थिति में रक्षा करे।

24 घंटे तक जरूर बांधे रहें राखी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राखी को कम से कम 1 दिन यानि 24 घंटों तक कलाई पर अवश्य बांधना चाहिए। उतारने के बाद किसी पवित्र स्थान पर रखना चाहिए या फिर किसी नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए।

28 अगस्त को चंद्र ग्रहण सुबह 6:55 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे समाप्त होगा।

यह चंद्र ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। शास्त्रों का स्पष्ट विधान है कि जहां ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां उसका सूतक काल मान्य नहीं होता। इसलिए भारत में इसका कोई दोष या अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यह ग्रहण मुख्य रूप से पूरे यूरोप, अफ्रीका, और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका के हिस्सों में दिखाई देगा भारत में यह ग्रहण बिल्कुल दिखाई नहीं देगा।

चौघड़िया अनुसार राखी बांधने का उत्तम समय

लाभ चौघड़िया : दोपहर 12.31 से 2.08 तक।

अमृत चौघड़िया : दोपहर 2.08 से 3.15 तक।

शुभ चौघड़िया : शाम 5.22 से 6.59 तक।

अमृत चौघड़िया : रात 6.59 से 8.23 तक।

लग्न अनुसार राखी बांधने का उत्तम समय

सिंह लग्न : सुबह 6.18 से 8.30 तक।

कन्या लग्न : सुबह 8.30 से 10.40 तक।

धनु लग्न : दोपहर 3.10 से 5.16 तक।

कुंभ लग्न : रात्रि 7.03 से 8.38 तक।

अभिजीत योग दोपहर 11.45 से 12.15 तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *