कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर ट्रक से टकराई स्कार्पियो, तीन की मौत

आलोक ठाकुर

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार सुबह हरिणा से बिहार जा रही एक स्कार्पियों आग चल रहे ट्रक में घुस गई। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिये हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने दुख जताया है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस व प्रशासिन अधिकारी घायलों का हाल जानने के लिये हैलट अस्पताल पहुंचे। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो सवार लोग हरियाणा से बिहार जा रहे थे। सोमवार तड़के कानपुर कमिश्नरेट के महाराजपुर थानाक्षेत्र में रूमा के पास कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर उनकी गाड़ी ओवरटेक करने के प्रयास में आगे जा रहे ट्रक में टकरा गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि ट्रक हाइवे पर खड़ा था हालांकि पुलिस की कहना है कि ट्रक आगे चल रहा था ओवरटेक करने के प्रयास में स्कार्पियो पीछे से इस ट्रक में टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तमाम प्रयास कर स्कार्पियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला जिसमें तीन की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल लोगों को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण घायलों को हैलट अस्पातल भेज दिया गया। जहां घायलों का हाल जानने और इनके बेहतर उपचार की व्यवस्था कराने के लिये पुलिस अधिकारी भी पहुंचे।

दुर्घटना में एक युवक, एक किशोर और एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहनों की गति काफी तेज थी, जिससे टक्कर का प्रभाव बेहद घातक रहा। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के बाद काफी देर तक राहत एवं बचाव कार्य चलता रहा। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।

ओवरटेक करने में हुआ हादसा

इस संबंध में संयुक्त पुलिस आयुक्त विपिन टाडा का कहना है कि सुबह वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास से हरियाणा से बिहार की तरफ जा रही स्कार्पियो पीछे से एक ट्रक में टकरा गई। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई और नौ लोग घायल हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतकों व घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

अस्पताल पहुंचे डीएम जाना घायलों का हाल

हादसे की सूचना के बाद घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने डाक्टरों से घायलों के संबंध में जानकारी ली और साफ निर्देश दिये कि घायलों के उपचार में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिये। इनके उपचार की जिम्मेदारी हैलट प्रशासन उठाए कोई दिक्कत आने पर प्रशासन हर तरह की मदद करेगा।

टक्कर इतनी भीषण कि पहचानना मुश्किल हुई स्कॉर्पियो

हादसे के बाद स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन का अगला हिस्सा चकनाचूर होकर केबिन तक घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद कुछ देर तक वाहन में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनाई देती रही। स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया, बेहतर उपचार के निर्देश

कानपुर के महराजपुर थानाक्षेत्र में हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत होने की जानकारी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने दुख जताया है। उन्होंने पुलिस व प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि घायलोंं का बेहतर उपचार कराया गया। उनके उपचार में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिये। मुख्यमंत्री ने घायलों को परिजनों से संपर्क कर उन्हें ढांढस बंधाने औऱ उनकी हर संभव मदद करने के भी निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *