अखिलेश के जन्मदिन पर किये अमरनाथ जी के दर्शन,रोपा पौधा

आलोक ठाकुर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिन पर पूरे शहर में जगह-जगह कार्यक्रम किये गये। कहीं केक काटा गया तो कहीं वृक्षारोपण किया गया। एक सपा ने हर बार की तरह अमरनाथ जी के दर्शन कर अखिलेश के एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की कामना की। अमरनाथ की पावन भूमि पर अखिलेश जी के जन्म दिन पर पौधा भी रोपित किया गया।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिन पर

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिन पर अमरनाथ में वृक्षारोपण करते युवा नेता सुभाष द्विवेदी व अन्य।

अलग तरीके से मनाया राष्टीय अध्यक्ष का जन्म दिन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन के अवसर में एक समाजवादी पार्टी के समर्पित सिपाही सुभाष द्विवेदी ने हर बार की तरह इस बार भी 1 जुलाई को अमरनाथ पहुंच कर, बाबा बर्फानी के दर्शन किये और अपने नेता अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना करते हुए बाबा बर्फानी से 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश बने और एक बार फिर से अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने ऐसा आशीर्वाद लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पंचतरणी में पहाड़ों का भूक्षखलन रुके और शुद्ध वातावरण बना रहे जिसके चलते सुभाष द्विवेदी ने वहां पर नीलम का वृक्षारोपण भी किया यात्रा में मुख्य रूप से अमित अग्निहोत्री, राकेश दीक्षित, स्वतंत्रत श्रीवास्तव ओम जी, प्रीतम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिन पर बच्चों को किट देते विधायक महोम्मद हसन रूमी।

समाजवादी पार्टी की नगर कमेटी द्वारा बुधवार को शाम पार्टी कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हाजी फज़ल महमूद ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ‘मिंटू’ ने किया। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर उनका जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

केक काटने के बाद महानगर अध्यक्ष हाजी फज़ल महमूद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पीडीए का सपना सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे पर आधारित है। समाज का प्रत्येक सताया हुआ, शोषित, वंचित, गरीब एवं उपेक्षित व्यक्ति पीडीए परिवार का हिस्सा है। ऐसे प्रत्येक व्यक्ति तक पीडीए का संदेश पहुंचाना हम सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिन पर प्राथिमिक विद्यालय में बच्चों को नई यूनिफर्म पहनाते विधायक अमिताभ वाजपेयी।

उन्होंने कहा कि पीडीए की ताकत को गांव-गांव, मोहल्लों और बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा तथा निरंतर संघर्ष करते हुए वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा सभी वर्गों के सम्मान के लिए समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाना ही प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों पर पहुंचकर आमजन के बीच मिठाइयां वितरित कीं तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं। महानगर कमेटी द्वारा शहर में करीब दो दर्जन कार्यक्रम आयोजित किये गये। कोषाध्यक्ष एवं व्यापार सभा के अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने केपीएम अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। कैंट विधानसभा अध्यक्ष मुमताज मंसूरी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया। सचिन सिंह ने किदवई नगर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस पर केक काटकर समारोह आयोजित किया। प्रवीण सिंह ने वृक्षारोपण के साथ लड्डू वितरण किया। महानगर उपाध्यक्ष समीर सोनकर ने कचहरी परिसर में कोल्ड ड्रिंक वितरित की, जबकि बाबा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष शिवकुमार वाल्मीकि ने वृद्धाश्रम में फल वितरण किया परमट की मलिन बस्ती में जाकर आज महिलाओं के द्वारा अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर महिलाओं ने छोले पूरी व खीर बनाकर मलिन बस्तियों में निवास करने वाले लोगों को खीर पुरी व छोला खिलाकर समरसता का संदेश दीपा यादव जी राष्ट्रीय सचिव कीर्ति अग्निहोत्री जी पूर्व पार्षद इसी प्रकार महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-बड़े अनेक सेवा, वृक्षारोपण एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस प्रकार पूरे कानपुर महानगर में कुल 24 कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिवस जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया।

छावनी विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने विद्यालय में विद्यार्थियों को स्कूली ड्रेस वितरित की। आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने बच्चों के बीच मिठाई और उपहार बांटे। सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी एवं पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। परमट की मलिन बस्ती में महिलाओं ने छोले-पूड़ी और खीर वितरित कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इसी तरह आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमिताभ बाजपेई ने अपने क्षेत्र के कई स्कूलों में पहुंचकर न केवल बच्चों को मिष्ठान वितरित कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया बल्कि बच्चों को स्कूली ड्रेस का भी वितरण किया। श्री वाजपेई ने बच्चों को काफी किताबें भी बाटी। केपीएम अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए, जबकि वृद्धाश्रम सहित विभिन्न स्थानों पर भी सेवा कार्यक्रम आयोजित हुए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,प्रदेश सचिव के के शुक्ला नंदलाल जयसवाल,डा.कमलेश यादव,आनंद शुक्ला,महेन्द्र सिह,सजल कुशवाह,रजत मिश्रा,के के मिश्रा,दीपक खोटे,मो सारिया,विनय गुप्ता,राजेश यादव,अमित चौरसिया,गुड्डू यादव,श्रीनाथ तिवारी,राहुल यादव,दीपा यादव,कीर्ती अग्निहोत्री,सिंपल सिंह,शिप्रा श्रीवास्तव,खालिद रजा,सौरभ सिंह,अरशद दद्दा,नवीन दीक्षित,संतोष पांडेय,रामू वर्मा,प्रेम कुमार,शादाब खान,तौसीफ सिद्दीकी,अजमेरी सिद्दीकी,राजेंद्र जयसवाल,बृजलाल यादव,मोनू विश्वकर्मा,पवन यादव,हेमंत गुप्ता,चंदी गुप्ता,इशरत इराकी,एहसास बॉबी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *