कानपुर से चोरी कर नेपाल में बेंचते थे वाहन,11 गिरफ्तार

निशंक न्यूज

वाहन चोरी की ललगातार वारदात कर आम लोगों के लिये परेशानी बन रहे वाहन चोरों के खिलाफ कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर वाहन चोरों पर शिकंजा कसा। पुलिस ने चोर गिरोह के 11 लोगों को गिरफ्तार कर चोरी के 13 वाहन बरामद किये। यह चोर कानपुर से वाहन चोरी करने के बाद इन्हें आसपास के जनपदों अथवा नेपाल में जाकर बेंच देते थे। चोरों के खिलाफ यह अभियान क्राइम ब्रांच, थाना फजलगंज, थाना गोविंद नगर और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने चलाया था।

शहर में कई महीनों से सक्रिय था गिरोह

इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करके आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से चोरी की गई 13 गाड़ियाँ बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह चोरी किए गए वाहनों को नेपाल में बेचने का अवैध धंधा चला रहा था और पिछले कई महीनों से सक्रिय था।

पकड़े गये चोरों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमें

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि यह गिरोह कितने लंबे समय से यह सिलसिला चला रहा था और अब तक कितने वाहनों की चोरी कर चुका है।

जारी रहेगा अपराधियों के खिलाफ अभियानःजेसीपी मुख्यालय

इस सफलता पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वाहन चोरी पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) विनोद कुमार सिंह ने कहा, यह कार्रवाई वाहन चोरी रोकथाम अभियान का हिस्सा है। पुलिस ऐसे आपराधिक गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *